Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश में एक बड़ा हादसा हो गया। ये हादसा प्री वेडिंग फोटोशूट के दौरान हुआ।
बताया जा रहा है कि दिल्ली से आया कपल अपने प्री वेडिंग शूट के लिए गंगा नदी के बीच टापू में गया था। सिंगटाली के पास गंगा नदी में प्री वेडिंग शूट कराया जा रहा था। इस दौरान अचानक नदी का जल स्तर बढ़ गया। इस दौरान युवक और युवती नदी के बीच टापू में फंस गए। बीच बचाव की कोशिश में युवक का पैर फिसल गया। इस वजह से लड़का बेहोश हो गया। शुक्र है कि एसडीआरएफ की टीम वक्त पर मौके पर पहुंच गई। एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर दोनों की जान बचाई। बताया गया कि दिल्ली निवासी मानस और अंजली अपनी शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट के लिए ब्यासी पहुंचे थे। दोनों सिंगटाली पुल के पास सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे टापू पर शूट करा रहे थे। इस दौरान अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया और दोनों नदी में फंस गए। शूटिंग कर रहे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। एसडीआरएफ की टीम ने समय पर पहुंच कर दोनों को सकुशल रेस्क्यू किया। फिलहाल लड़का और लड़की दोनों ही सुरक्षित हैं।