Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में धूप की आंख-मिचौली जारी है तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे के चलते दिक्कतें बढ़ी हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में सुबह और रात को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां कोहरे की चादर फैली है, जिस वजह से लोग परेशान हैं। कोहरे के चलते वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ी हैं। लोगों को सुबह घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर वाहन चालकों के लिए कोहरा चुनौती बना हुआ है। तापमान की बात करें तो सोमवार को दून का अधिकतम दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यागे पढ़िए
पंतनगर का तापमान एक डिग्री इजाफे के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 14.5 और नई टिहरी का तापमान एक डिग्री इजाफे के साथ 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो कोहरे का सितम इस सप्ताह भी जारी रहेगा। बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी न होने से सूखी ठंड खूब सताएगी। दिन में मौसम शुष्क रहेगा। इन दिनों दिन के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिल सकता है। आज मैदानी जिलों में कोहरा छाया रहेगा, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।