Uttarakhand Weather: मसूरी-नैनीताल से ज्यादा ठंडा रहा रुड़की, 5 जिलों में दिखेगा कोहरे का सितम

Uttarakhand Weather Report 2 January सोमवार को रुड़की में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मसूरी का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Report 2 January: Uttarakhand Weather Report 2 January
Image: Uttarakhand Weather Report 2 January

देहरादून: उत्तराखंड में पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Uttarakhand Weather Report 2 January

हरिद्वार के रुड़की में सोमवार को अधिकतम तापमान मसूरी, नैनीताल व टिहरी से भी नीचे रहा। सोमवार को रुड़की में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, मसूरी का अधिकतम तापमान 14.3 और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी शहरों में कोहरे की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में नदियां और पानी के स्त्रोत जम गए हैं तो वहीं पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में भी कंपकंपी बढ़ा दी है। आगे पढ़िए

इस बीच मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इन दो जिलों के अलावा देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में भी लोगों को कोहरे के चलते परेशानी उठानी पड़ सकती है। यहां भी अगले दो दिन घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो कोहरे का सितम इस सप्ताह भी जारी रहेगा। बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी न होने से सूखी ठंड खूब सताएगी। दिन में मौसम शुष्क रहेगा। इन दिनों दिन के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिल सकता है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें.