पूर्व सीएम हरीश रावत ने आखिर क्यों रखा मौन व्रत?

पूर्व सीएम हरीश रावत ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड पर बिजली की मनमानी दरें वसूलने का आरोप लगाया है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Harish Rawat Maun Vrat : Former CM Harish Rawat observe a fast of silence
Image: Former CM Harish Rawat observe a fast of silence

देहरादून: एक ओर पूरा देश राम की भक्ति में डूबा है तो वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने शुक्रवार को मौन व्रत रखकर यूपीसीएल के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।

Former CM Harish Rawat observe a fast of silence

पूर्व सीएम हरीश रावत ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड पर बिजली की मनमानी दरें वसूलने का आरोप लगाया। ये भी कहा कि यूपीसीएल अघोषित बिजली कटौती कर रहा है, जिस वजह से गरीब जनता परेशान है। इसके विरोध में उन्होंने मौन व्रत रखा है।

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि बिजली चोरी के नाम पर हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को प्रताड़ित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना कई घंटों तक बिजली कटौती की जा रही, जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यूपीसीएल बिजली चोरी के नाम पर हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को प्रताड़ित कर रहा है। साथ ही बिजली की मनमानी दरें वसूली जा रही हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि मेरा मौन व्रत उन पीड़ित लोगों के लिए हैं, जो कि उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को हरीश रावत ने अपने आवास पर मौन व्रत रखा।