मैदानी जिलों में कोहरे से आज भी राहत नहीं, दो जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

फिलहाल 26 जनवरी तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। आज पांच जिलों में कोहरा छाया रहेगा।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 22 January : Uttarakhand Weather Update 22 January
Image: Uttarakhand Weather Update 22 January

देहरादून: उत्तराखंड में ठंड से राहत नहीं मिल रही। आज भी प्रदेश के दो जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update 22 January

इन जिलों में हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जैसे जिले शामिल हैं। यहां 22 जनवरी को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे से राहत कब मिलेगी, ये भी बताते हैं। मौसम विज्ञानियों की मानें तो मैदानी इलाकों में चार दिन बाद कोहरे से राहत मिल सकती है। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से पहाड़ों की तुलना में अधिक ठंड हो रही है। तापमान गिरने से गलन वाली ठंड खूब परेशान कर रही है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में धूप खिलने से काफी राहत है।

आज घने कोहरे की वजह से मैदानी इलाकों में शीतलहर चलेगी। पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है 25 जनवरी के बाद कोहरा छंटना शुरू होगा। अगर उत्तराखंड की यात्रा पर जा रहे हैं तो मौसम की जानकारी लेना न भूलें। यहां के मैदानी जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। ऐसे में वाहन चालकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर के अलावा दून, पौड़ी और नैनीताल जिले के कुछ क्षेत्रों में भी कोहरा छाया रहेगा। देहरादून में रविवार को भी सुबह और शाम के वक्त हल्का कोहरा रहा। फिलहाल 26 जनवरी तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है।