Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
किच्छा: उत्तराखंड में बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। बच्चियों के साथ अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
इस बार मामला किच्छा का है। जहां 13 साल की बच्ची संग एक किशोर ने दुष्कर्म किया। इस घटना का सबसे दुखद पहलू ये है कि पीड़ित और आरोपी दोनों ही नाबालिग हैं। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किशोर को अभिरक्षा में ले लिया है। बच्ची के परिजनों के मुताबिक आरोपी किशोर उनके पड़ोस में रहता है। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार देर शाम उनकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला किशोर उनके घर पहुंचा।
वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ जंगल ले गया। वहां डरा-धमका कर उसके साथ गंदी हरकत की। पीड़ित बच्ची किसी तरह घर लौटी। घटना के बाद से वह बुरी तरह डरी हुई थी। परिजनों ने उससे पूछताछ की तो पीड़ित ने रोते-रोते अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। घटना के बारे में पता चलते ही माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब पीड़ित बच्ची के पिता ने आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लिया गया है। उससे घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच जारी है।