Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
राज्य लोक सेवा आयोग ने डॉ. आर.एस टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल, राज्य सम्पत्ति विभाग और उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) में व्यवस्थाधिकारी और व्यवस्थापक की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। दोनों ही पदों की कुल 13 रिक्तियों पर भर्ती के लिए UKPSC द्वारा व्यवस्थाधिकारी और व्यवस्थापक परीक्षा (UKPSC Manager Exam 2024) का आयोजन किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी डिटेल के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गई व्यवस्थाधिकारी और व्यवस्थापक की भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। साथ ही, कैटरिंग एवं होटल मैनेजमेंट में डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से कम तथा 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के दौरान अनारक्षित उम्मीदवारों को निर्धारित 172.30 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा, जो कि उत्तराखण्ड राज्य के ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए समान है। एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 82.30 रुपये है। जो उम्मीदवार उत्तराखण्ड PSC द्वारा आयोजित की जा रही व्यवस्थाधिकारी और व्यवस्थापक की भर्ती परीक्षा (UKPSC Manager Exam 2024) में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे राज्य लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर एक्टिव किए गए लिंक से ऑनलाइन फॉर्म के पेज जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है।