पेपर क्वीन ने पेपर से बनी ड्रेस पहन कर किया भगवान राम का स्वागत, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

पेपर क्वीन रूबी ने भगवा रंग के कागज से बनी ड्रेस पहनी, इस अनोखी ड्रेस पर पेपर से 251 बार भगवान राम का नाम लिखा था।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Ruby Singh Paper Dress Bajpur : Ruby Singh Wore Paper Dress At Ram Mandir Pran Pratistha Bajpur
Image: Ruby Singh Wore Paper Dress At Ram Mandir Pran Pratistha Bajpur

उधमसिंह नगर: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देवभूमि में खूब उत्साह दिखाई दिया।

Ruby Singh Wore Paper Dress At Ram Mandir Pran Pratistha Bajpur

श्रद्धालुओं ने अपने-अपने तरीके से भगवान श्रीराम का स्मरण और उनका स्वागत किया। इस मौके पर पेपर क्वीन के नाम से मशहूर उत्तराखंड की रूबी सिंह की भी खूब चर्चा हुई। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में रूबी ने भगवा रंग के कागज से बनी ड्रेस पहनी। इस अनोखी ड्रेस पर पेपर से 251 बार भगवान राम का नाम लिखा गया था। आम तौर पर लोग कपड़े से ड्रेस तैयार करते हैं, लेकिन पेपर से बनी ये ड्रेस चर्चा का विषय बनी हुई है। रूबी ने अब तक कागज से 70 से ज्यादा ड्रेस तैयार की हैं। वह लम्बे समय से अखबार और खराब पेपर से ड्रेस तैयार करती आ रही हैं, जिन्होंने रूबी को खूब शोहरत दिलाई है। लोग उन्हें पेपर क्वीन के नाम से जानते हैं।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रूबी ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया, जो कि चर्चा का विषय बन गया है। रूबी बाजपुर स्थित छोटे से गांव भौना कॉलोनी में रहती हैं। उन्होंने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में पेपर पर 251 बार राम और जय श्री राम लिख कर एक अनोखी पेपर ड्रेस तैयार की। भगवा रंग की इस ड्रेस में हर हिस्से पर जय श्रीराम लिखा है। रूबी और उनकी ड्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रूबी सिंह ने बताया कि भगवा सनातन धर्म का रंग है। इसलिए उन्होंने भगवा पेपर से तैयार की गयी ड्रेस में 251 बार राम और जय श्री राम लिखा है। रूबी हर त्यौहार को अलग अंदाज में मनाती हैं और पेपर की ड्रेस तैयार कर पहनती हैं। रूबी और उनकी ड्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।