Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर उत्तराखंड में समय बिता रहे हैं।
वह छुट्टियां मनाने के लिए अपने परिवार के साथ मसूरी आए हैं। सचिन तेंदुलकर विस्तारा मुंबई की फ्लाइट से दोपहर तीन बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह मसूरी के लिए रवाना हुए। देहरादून-मसूरी से सचिन का गहरा नाता है। वह पहले भी छुट्टियां मनाने के लिए मसूरी आते रहे हैं। बीते वर्ष सचिन रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में हिस्सा लेने के लिए देहरादून पहुंचे थे।
सचिन का यह निजी दौरा बताया जा रहा है। सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि और बेटी सारा भी हैं। बताया जा रहा है कि उनके परिवार के सदस्य पहले ही मसूरी पहुंच चुके हैं। बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया था। जिसके बाद मंगलवार को वह विस्तारा की फ्लाइट से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने फैंस संग तस्वीरें भी खिंचाईं। मसूरी में सचिन के दोस्त भी रहते हैं। उनके बेटे और बेटी की पढ़ाई भी मसूरी में हुई है, इसलिए इस खूबसूरत शहर से उनका गहरा जुड़ाव है।