Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत नहीं मिल रही। बारिश का इंतजार भी खत्म होता नहीं दिख रहा। दिसंबर के बाद जनवरी भी सूखा बीत रहा है, जिस वजह से लोगों को कोरी ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह-शाम तापमान में गिरावट से पहाड़ों में कंपकंपी बनी रह सकती है। इन दिनों प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 12.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगर आप उत्तराखंड की यात्रा पर जा रहे हैं तो मौसम का ध्यान रखें। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।