Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को अब तक न्याय नहीं मिल सका है। इस बीच उनकी मां सोनी देवी की तबीयत खराब हो गई है।
उन्हें पौड़ी जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने बताया कि उनकी पत्नी का ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ गया। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। अंकिता की मां सोनी देवी बेटी को अब तक न्याय न मिलने से हताश हैं। सोनी देवी का आरोप है कि उनके केस को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। यही वजह है कि इस केस की पैरवी कर रहे उनके अधिवक्ता अवनीश नेगी की बहन का ट्रांसफर सरकार ने जबरन डीजीपी ऑफिस देहरादून से उत्तरकाशी कर दिया। इससे पहले भी उनकी आवाज को गंभीरता से उठा रहे पत्रकार आशुतोष नेगी की पत्नी का ट्रांसफर भी देहरादून से पिथौरागढ़ किया जा रहा था, जिस पर हाईकोर्ट ने स्टे लगाया है।
सोनी देवी का कहना है कि वो अपनी बेटी के हत्यारों को कड़ी सजा मिलने का लंबे समय से इंतजार कर रही हैं। सोनी देवी की सेहत को लेकर डॉक्टरों ने कहा कि बुखार और सर्दी जुकाम से ग्रस्त होकर अंकिता की मां अस्पताल पहुंची थीं। अभी उनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि पौड़ी के श्रीकोट डोभ की रहने वाली अंकिता भंडारी की 18 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथी अंकित गुप्ता व सौरभ भास्कर पर है। इस मामले में लगातार सुनवाई चल रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले अंकिता की दादी शक्ति देवी का भी निधन हो गया था। पोती को न्याय दिलाना ही उनकी अंतिम इच्छा थी, वह अक्सर अंकिता को याद रो पड़ती थीं।