हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग मदद के लिए गुहार लगाने लगे।
-
कोमल नेगी
-
Image: 5 vehicles collide in darkness due to fog
हरिद्वार: उत्तराखंड के मैदानी इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं, जिस वजह से यहां सफर जोखिमभरा बना हुआ है।
5 vehicles collide in darkness due to fog
कोहरे की वजह से कई जगह हादसे भी हुए हैं। बीती रात हरिद्वार में हुए एक ऐसे ही हादसे में कई लोग घायल हो गए। यहां रात में कोहरा अधिक होने के कारण बाईपास पर कई वाहन एक दूसरे टकरा गए। घटना हरिद्वार बाईपास की है, जहां कोहरे के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। एक्सीडेंट के बाद रोड पर जाम लग गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को बाईपास से साइड में कर किसी तरह ट्रैफिक बहाल कराया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात हरिद्वार बाईपास पर ढंडेरी ख्वागजीपुर के सामने एक गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली खराब हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को साइड में खड़ा कर वाहन ठीक करने लगा। रात के वक्त कोहरा अधिक था,ऐसे में एक कार सहित चार बड़े वाहन ट्रैक्टर से टकरा गए। जिसमें कार और ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। हादसे के बाद बाईपास पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को साइड में कर जाम खुलवाया। घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगर आप भी उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों की यात्रा पर निकल रहे हैं तो सावधान रहें। यहां कई जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। वाहन चालकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।