Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई। उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।
तड़के गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित आस-पास बर्फबारी हुई, जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश दर्ज की गई। राजधानी देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में हल्की धूप है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। पर्यटक पिछले कई हफ्तों से प्रदेश में बर्फबारी होने का इंतजार कर रहे थे, अब क्योंकि बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, ऐसे में पर्यटकों के बड़ी तादाद में उत्तराखंड पहुंचने की उम्मीद है।
आज मौसम कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इस तरह करीब ढाई माह बाद प्रदेश में वर्षा के आसार हैं। जिससे ठंड और बढ़ने वाली है। हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे चुका है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। इससे बुधवार और गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बर्फबारी हो सकती है।