खुशखबरी- यूकेपीएससी ने 222 पदों पर निकाली भर्ती, यहां मिलेगी हर डिटेल

बेरोजगार युवा इन पदों के लिए 31 जनवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आगे जानिए भर्ती से जुड़ी योग्यता व अन्य डिटेल
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
UKPSC New Recruitment: Ukpsc Home Department New Recruitment
Image: Ukpsc Home Department New Recruitment

हरिद्वार: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा ध्यान दें। UKPSC ने गृह विभाग के 222 पदों पर भर्ती निकाली है। सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस संबंध में पूरी जानकारी पाने के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।

Ukpsc Home Department New Recruitment

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और अभिसूचना के लिए 108 पदों पर भर्ती होगी। जिसमें नागरिक पुलिस, उप निरीक्षक के 65 पदों और उपनिरीक्षक, अभिसूचना के 43 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। युवा इन पदों के लिए 31 जनवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 21 साल से 28 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। जारी किए गए विज्ञापन में आरक्षण के अनुसार पदों की जानकारी भी दी गई है।

इन पदों के लिए शैक्षिक अर्हता स्नातक तय की गई है। इन पदों के लिए शारीरिक मानक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के अलावा चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा पीएसी के गुल्मनायक पद के लिए 89 खाली सीटों पर आवेदन मांगे गए हैं। साथ ही अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर भी भर्ती होनी है। जिसमें 25 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। गृह विभाग के अंतर्गत होने वाली भर्ती से जुड़ी जानकारियां लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी विस्तार से दी गई हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हो गई है, आवेदन के लिए अंतिम तारीख 20 फरवरी 2024 रखी गई है। सरकारी नौकरी पाने के इस मौके को हाथ से जाने न दें, जल्द से जल्द आवेदन करें। रोजगार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें।