भारी बर्फबारी के चलते जगह-जगह सड़कें बंद, आज ज्यादातर जगह साफ रहेगा मौसम

आज मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट लेगा। चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 2 February : Uttarakhand Weather Forecast 2 February
Image: Uttarakhand Weather Forecast 2 February

देहरादून: उत्तराखंड में फरवरी महीने का पहला दिन बारिश और बर्फबारी के नाम रहा।

Uttarakhand Weather Forecast 2 February

मसूरी-नैनीताल समेत चारधाम क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई, जिससे पहाड़ी ही नहीं निचले इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज ज्यादातर जगह मौसम साफ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक राहत मिली है। हालांकि 2800 मीटर से ऊपर वाले क्षेत्रों में आज भी बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दो फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट लेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। पांच फरवरी के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम बदलेगा। इसके बाद दूसरे सप्ताह से मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

उधर, प्रदेश में बर्फबारी होने से पर्यटकों के चेहरे खिले हैं तो वहीं स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमानचट्टी से आगे बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हुआ है। उत्तरकाशी लम्बगांव मोटर मार्ग चौरंगी खाल के पास बर्फबारी होने के कारण अवरुद्ध है। बर्फबारी से अवरुद्ध/प्रभावित हुए स्थानों पर संबंधित खण्डों की मशीनरी तैनात है। धरासू, बड़कोट मोटर मार्ग राड़ीटॉप के पास बर्फबारी होने के कारण जोखिम भरा बना हुआ है। इसी तरह गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान सुक्कीटॉप से आगे बर्फबारी होने के कारण अवरुद्ध हुआ है। बीते दिन पहाड़ों की रानी मसूरी में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। शहर में रात को जमकर बर्फ पड़ी। चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी है। बर्फबारी के बाद आज सुबह शहर में धूप खिली है।