Uttarakhand Weather Update: अगले 3 दिन और बढ़ेगी ठंड.. 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी, मैदानों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 फरवरी को उत्तरखंड के टिहरी, पौड़ी और देहरादून जिलों में कहीं-कहीं तेज गरज के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि की संभावना है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 3 February 2024: Uttarakhand Weather Update 3 February 2024
Image: Uttarakhand Weather Update 3 February 2024

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा राज्य में सुहावने मौसम के ‌बीच 6 फरवरी तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया जा चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर अगले तीन दिन तक ‌उत्तरखंड में कहीं पर बर्फबारी और कहीं गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 3 February 2024

मौसम विभाग द्वारा बताए गए मौसम अपडेट के आधार पर राज्य के लगभग सभी जिलों में कुछ दिनों तक ठंड अधिक बढ़ेगी। राज्य के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी होगी। अगले 6 फरवरी तक लगातार बारिश और बर्फ़बारी होने की सम्भावना है। राज्य के उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों के कुछ भागों में 3 फरवरी को घना कोहरा लगने की सम्भावना है। आगे पढ़िए...

उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों के कुछ भागों में घने कोहरे के साथ वहां तेज बारिश होने की भी सम्भावना है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के हिमालय क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं बहुत ही हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। राज्य मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी मात्रा में बर्फबारी हो सकता है। अगले 4 फरवरी से 5 फरवरी तक उच्च हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी तथा 6 फरवरी को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग ,टिहरी , बागेश्वर, तथा पिथौरागढ़ जनपदों में बर्फबारी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। आगे पढ़िए..

मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 फरवरी को उत्तरखंड के टिहरी, पौड़ी और देहरादून जिलों में कहीं-कहीं तेज गरज के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि होने इसके अलावा अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जिलों में 4 और 5 को गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा राज्य के कुछ जिलों में 3, 4, और 5 फरवरी को तेज बर्फबारी के साथ ही घना कोहरा छाने की भी सम्भावना जताई गई है।