धामी कैबिनेट की मीटिंग में आज लिए गए 16 बड़े फैसले... 2 मिनट में पढ़िए

Dhami cabinet meeting decision 3 Feb देहरादून में धामी कैबिनेट की मीटिंग में 18 प्रस्ताव आए थे, जिनमें 16 मंजूर हुए हैं। आप भी पढ़ लीजिए
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dhami cabinet meeting decision 3 Feb: Dhami cabinet meeting decision 3 Feb
Image: Dhami cabinet meeting decision 3 Feb

देहरादून: CM धामी कैबिनेट की बैठक में आज UCC पर विचार नहीं हुआ। अब 6 फरवरी सुबह कैबिनेट की बैठक होगी और उसमें UCC पर चर्चा होगी। कैबिनेट मीटिंग में कुल 18 प्रस्ताव आए थे, जिनमें 16 मंजूर हुए हैं।

Dhami Cabinet Meeting Decision 3 Feb

1-UCC का अध्ययन जारी, 6 फरवरी सुबह कैबिनेट में होगा पेश।
2- तत्कालीन व्यवस्था के तहत रिटायर टीचरों को नियुक्ति मिलेगी, विशेष श्रेणी के स्कूलों मे नियुक्ति को मंजूरी। इसके अलावा युवाओं के लिए नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।
3- फ़िल्म नीति को लेकर बड़ा फैसला। अब क्षेत्रीय भाषा में फिल्म का निर्माण करने वाले को फ़िल्म निर्माण करने के लिए 25 लाख रुपये की जगह 2 करोड़ रुपए मिलेंगे।
4- उत्तराखंड में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय OTT फिल्मों को भी अब आर्थिक सब्सिडी। टोटल फ़िल्म बजट के 30 प्रतिशत सब्सिडी।

5- बच्चों के लिए फ़िल्म बनाने वालों को 10 प्रतिशत एक्स्ट्रा फंड्स मिलेंगे।
6- राज्य के कलाकारों को मुख्य भूमिका में रखते हैं, तो 10 लाख रुपया मिलेगा।
7- फ़िल्म ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट मे अगर SC और ST का बच्चा पढ़ाई करेगा तो उसकी 75 प्रतिशत फीस सरकार देगी।
8- उत्तराखंड में फ़िल्म सिटी बनाने के लिए 50 लाख मिलेंगे, उत्तराखंड में पोस्ट प्रोडक्शन लैब बनाने के लिए 25 लाख रुपये मिलेंगे।
9- पर्वतीय क्षेत्रों मे सिनेमा हॉल बनाने वालों को सरकार 25 लाख रुपये देगी।
10- स्थानीय फसल प्रोत्साहन कार्यक्रम के अन्तर्गत कलस्टर में समूहों के माध्यम से परंपरागत फसलों के सत्यापित बीज का उत्पादन एवं वितरण।

11- कैबिनेट मीटिंग में उत्तराखण्ड घुड़सवार पुलिस सेवा संसोधन नियमावली 2024 को मंजूरी।
12- उत्तराखण्ड अधीनस्थ सिविल न्यायालय लिपिक वर्गीय सेवा नियमावली 2007 में संसोधन।
13- चंपावत जिले के तहसील पाटी को नगर पंचायत बनाये जाने का निर्णय।
14- खटीमा नगर पालिका के सीमा विस्तार का निर्णय लिया गया है।
15- ग्रामीण पेयजल योजना संचालन एवं रख रखाव नियमावली 2024 को मंजूरी।
16- उत्तराखण्ड ऑन डिमांड ठेका गाडी द्वारा परिवहन संसोधन नियमावली को मंजूरी।