प्रेमी संग रहने के लिए महिला ने पति और तीन बच्चों को छोड़ा, सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात

परिजनों और पुलिस ने महिला को समझाया भी, उसे बच्चों के प्यार का वास्ता भी दिया, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Wife leave family almora: Mother Leave 3 children and husband for lover
Image: Mother Leave 3 children and husband for lover

अल्मोड़ा: आज के दौर में रिश्ते-नातों का कोई मोल नहीं रह गया है।

Mother Leave 3 children and husband for lover

अब उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ही देख लें। यहां तीन बच्चों की मां ने प्रेमी की खातिर परिवार को छोड़ दिया। महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला को गुरुग्राम से ढूंढ निकाला। कोर्ट में बयान दर्ज करने की बारी आई तो महिला ने साफ कह दिया कि वो पति के साथ नहीं रहेगी। तीन बच्चों का वास्ता देने के बाद भी महिला का दिल नहीं पसीजा और वो पति व बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ रहने चली गई। घटना दन्या क्षेत्र की है। यहां तीन बच्चों के पिता ने पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 4 नवंबर से उसकी पत्नी लापता है।

महिला तीन महीने से लापता थी। महिला की तलाश के लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस गुरुग्राम में रह रही महिला तक पहुंची और उसे दन्या ले आई। यहां महिला ने खुलासा किया कि वो गुरुग्राम में अपने प्रेमी के साथ मर्जी से रह रही है। महिला और युवक की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। अब वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। पुलिस और परिजनों ने महिला को समझाने की बहुत कोशिश की। बच्चों का हवाला भी दिया, लेकिन महिला प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी रही। कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद महिला को प्रेमी संग रहने की इजाजत दे दी गई। बयान दर्ज होने के बाद महिला प्रेमी संग वापस लौट गई।