Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड का चमोली जिला.....यहां राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गौचर में क्लासेज चल रही थीं, कि तभी कई छात्राएं एक साथ चीखने और चिल्लाने लगीं।
एक के बाद एक कई छात्राओं की चीख-पुकार से पूरा स्कूल गूंज उठा। छात्राएं अजीब हरकतें भी कर रही थीं। ये देख टीचर और स्कूल स्टाफ घबरा गए। वहीं परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो वो स्कूल की तरफ दौड़ पड़े। स्कूल में अजीबो-गरीब स्थिति बन गई थी। छात्र और शिक्षक खौफ में थे। वहीं कई छात्राएं बेहोश भी हो गई थीं। मामला इस कदर बिगड़ा कि आनन फानन में स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी। अभिभावकों ने बताया कि वो अपनी बेटियों को बेहोशी की हालत में घर लाए, कई बच्चियों को रास्ते में रोते-बिलखते देखा गया।
जीजीआईसी गौचर की अध्यापिका के मुताबिक, छात्राएं क्लास रूम से बाहर निकल रही थी। तभी एक बालिका जोर–जोर से चिल्लाने लगी। देखते ही देखते क्लास की अन्य बालिकाएं भी चिल्लाने लगी। बाद में अभिभावकों को सूचना दी गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बच्चियों के परिजन मामले को भूत-प्रेत से जुड़ा बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई साल पहले इस स्कूल में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, विद्यालय परिवार ने घटना के भूत प्रेत से जुड़ा होने से इनकार किया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कई बार कुछ बालिकाएं कक्षा में बेहोश हुई हैं, लेकिन पूरे स्कूल की छात्राओं के एक साथ चिल्लाने की यह पहली घटना है। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।