उत्तराखंड में आज कम होगा सर्दी का सितम, पहाड़ से मैदान तक खिली धूप

पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने से परेशानी बढ़ सकती है। वाहन चालकों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 8 February : Uttarakhand Weather Update 8 February
Image: Uttarakhand Weather Update 8 February

हरिद्वार: उत्तराखंड में दो दिनों तक हुई बारिश-बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि अब मौसम साफ होने लगा है। अगले चार दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना कम ही है।

Uttarakhand Weather Forecast 8 February

मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कुछ मैदानी इलाकों में सुबह-शाम हल्का कोहरा छाने और पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ से 11 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आज (बृहस्पतिवार) की बात करें तो हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

बाकि जिलों को कोहरे संबंधी दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य भर के तमाम जिलों में आसमान साफ रहने के साथ लोगों को अच्छी धूप देखने को मिलेगी, हालांकि पर्वतीय जनपदों में पाला पड़ने से लोगों को दिक्कतें आ सकती हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। पाला पड़ने की संभावना को देखते हुए किसानों और पर्यटकों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। इन दिनों पर्वतीय इलाकों में पाले से सड़कों पर फिसलन है। ऐसे में पहाड़ की घुमावदार सड़कों पर वाहन चलाते वक्त लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।