भर्ती के माध्यम से समूह-ग के 223 पदों को भरा जाएगा। आयोग की ओर से जून में भर्ती के लिए परीक्षा प्रस्तावित की गई है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: UKPSC has recruited 223 posts of Group C
देहरादून: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा ध्यान दें। लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश के कई विभागों में समूह-ग के खाली पड़े पदों पर भर्ती निकाली गई है।
UKPSC Group C New Recruitment
कुल कितने पदों पर भर्ती होनी है और आवेदन के लिए क्या करना होगा, इस संबंध में हर जानकारी पाने के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें। सबसे पहले तो ये जान लें कि भर्ती के माध्यम से समूह-ग के 223 पदों को भरा जाएगा। जून में आयोग की ओर से भर्ती के लिए परीक्षा प्रस्तावित की गई है। बुधवार को लोक सेवा आयोग की ओर से अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 के तहत कई विभागों में समूह-ग के रिक्त 223 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन करने के प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इसमें महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में 19 पदों, सहकारी समितियों में तीन, उच्च शिक्षा विभाग में दो, खाद्य एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में 13, डेरी विकास विभाग में एक, कृषि विभाग में 38, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में 22, अर्थ एवं संख्या विभाग में 125 पदों पर भर्ती निकाली गई है। लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, भर्तियों के लिए लिखित परीक्षा (मुख्य) (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन जून में करना प्रस्तावित है। जो भी युवा भर्ती में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा। इन पदों के लिए 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा किए जा सकते हैं। इसमें संशोधन और परिवर्तन करने की तिथि सात मार्च से 16 मार्च तक रहेगी। ज्यादा जानकारी के लिए UKPSC की वेबसाइट पर विजिट करें। रोजगार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।