आज पहाड़ी इलाकों में पाले को लेकर येलो अलर्ट, मैदानों में सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड

उत्तराखंड में धूप खिलने के चलते कड़ाके की ठंड से कुछ राहत है, हालांकि सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 9 February : Uttarakhand Weather Update
Image: Uttarakhand Weather Update

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम साफ है, लेकिन कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते निचले इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है।

Uttarakhand Weather Report 9 February

मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन मौसम में परिवर्तन आने की संभावना कम ही है। कुछ दिन प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में कमी बनी रह सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाले को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में धूप खिलने के चलते कड़ाके की ठंड से कुछ राहत है, हालांकि सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है।

बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां गुरुवार की सुबह बीते चार वर्ष में फरवरी की सबसे सर्द सुबह रही। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि वर्ष 2020 में आठ फरवरी को दर्ज किए गए चार डिग्री सेल्सियस के बाद सबसे कम है। यह तापमान सामान्य से भी चार डिग्री सेल्सियस नीचे है। चोटियों पर बीते दिनों हुए हिमपात के चलते पहाड़ से मैदान की ओर बर्फीली हवाएं भी चल रही हैं, जिससे कंपकंपी महसूस हो रही है। आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से सुबह-शाम ठंड बढ़ सकती है, पाले को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।