Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में हर दिन हो रहे सड़क हादसों से कोहराम मचा है। टिहरी के नरेंद्रनगर में हुए एक ऐसे ही हादसे में 23 साल के युवक की मौत हो गई।
यहां एक स्कूटी सवार युवक ओवरटेक करते समय ट्रक से टकरा गया। ट्रक के अगले पहिए की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रहीहै। जानकारी के मुताबिक ट्रक ऋषिकेश से नरेंद्रनगर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान 23 साल का आशुतोष नेगी पुत्र जीत सिंह नेगी ट्रक की चपेट में आ गया। गुरुवार को दोपहर के वक्त आशुतोष स्कूटी से कहीं जा रहा था।
प्लास्डा चौकी के पास उसने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। ट्रक से टकराने के बाद स्कूटी अनियंत्रित हो गई, जिससे आशुतोष ट्रक के अगले टायर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत की खबर घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दो भाइयों में छोटा आशुतोष एनीमेशन का कोर्स करने के बाद इन दिनों घर पर ही था। ट्रक का चालक घटना के बाद से फरार है। ट्रक मालिक से चालक का पता पूछकर पुलिस को चालक के घर रायवाला भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।