उत्तराखंड में चटख धूप खिली तो ठंड से मिली राहत, जानिए आज के मौसम का हाल

अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस बीच अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 10 February : Uttarakhand Weather Update 10 February
Image: Uttarakhand Weather Update 10 February

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों चटख धूप खिल रही है, जिससे ठंड से राहत है। दिन में धूप खिलने से तापमान भी सामान्य बना हुआ है, लेकिन सुबह और शाम हल्की धुंध के बीच सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है।

Uttarakhand Weather Forecast 10 February

मौसम साफ होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में ठंड से राहत है। दून समेत उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में कुहासा छाने से सुबह कंपकंपी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इस बीच अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में हल्के कुहासे का प्रभाव बना रह सकता है। देहरादून में शुक्रवार को सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई, लेकिन दिनभर चटख धूप खिली।

शाम को भी हल्की धुंध के बीच सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। देहरादून में अधिकतम तापमान 21.0 व न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊधमसिंहनगर में अधिकतम तापमान 2.6 व न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 15.9 व न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। चटख धूप खिलने के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। फिलहाल तापमान सामान्य है, लेकिन अगले तीन दिन में पारे में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।