13 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, रात के समय न्यूनतम तापमान में कमी होने से फिलहाल ठंड रहेगी।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand weather report 11 February
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। फरवरी की शुरुआत में बारिश और बर्फबारी होने के बाद अब मौसम बदल गया है।
Uttarakhand Weather Forecast 11 February
आज प्रदेशभर में धूप खिलने से मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि सुबह और शाम अभी भी ठंड सता रही है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 13 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, रात के समय न्यूनतम तापमान में कमी होने से फिलहाल ठंड रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में रात के वक्त पाला गिरने से परेशानी बढ़ी है। मसूरी में रात को पाला गिरने से नलों में पानी जमने लगा है। सड़कें सुबह पाले से सफेद नजर आ रही हैं, जिससे वाहन दुर्घटना का खतरा बना है।
नलों में पानी जमने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कंपनी गार्डन क्षेत्र, इंदिरा कालोनी, कैंपटी रोड, बाटाघाट, हाथी पांव, कैमल बैक क्षेत्र में पाला गिर रहा है। आज राज्य में मैदानी जिलों को भी कोहरे से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में कहीं भी भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं जताई है, साथ ही पर्वतीय जनपदों में पाले को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। खास बात यह है कि मौसम की साफ रहने और अच्छी धूप निकलने के कारण प्रदेश भर में तापमान सामान्य के करीब ही रहेगा। राज्य में अधिकतम तापमान के अलावा न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। देहरादून की बात करें तो यहां आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।