नरम पड़े ठंड के तेवर, धूप खिली तो बढ़ने लगा तापमान, जानिए क्या है मौसम का हाल

फरवरी महीने की शुरुआत के दौरान राज्य भर में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली थी, लेकिन अब आसमान साफ है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 12 February : Uttarakhand weather report 12 February
Image: Uttarakhand weather report 12 February

देहरादून: ठंड के तेवर अब नरम पड़ने लगे हैं। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

Uttarakhand Weather Report 12 February

दिन के वक्त ठंड से राहत है, लेकिन सुबह और रात को अब भी ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए राज्य भर में बारिश बर्फबारी या अन्य किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। आज मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। फरवरी महीने की शुरुआत के दौरान राज्य भर में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली थी, लेकिन अब आसमान साफ है। लगातार तेज धूप के कारण राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है।

देहरादून में अधिकतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो मैदानी जिलों में सुबह और रात के वक्त हल्का कोहरा छाया रह सकता है, हालांकि इसका असर ज्यादा समय तक नहीं दिखाई देगा। प्रदेश में सोमवार से अगले चार दिन तक मौसम साफ रहेगा। चटख धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 से 15 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है। मैदानी क्षेत्रों में भी कोहरे में कमी दर्ज की जाएगी।