Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से धूप खिल रही है, जिससे काफी राहत है। हालांकि अब प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड में इजाफा होगा। जिन जिलों में आज बारिश की संभावना बनी हुई है, उनमें उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है, अन्य जिलों में भी कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है।
3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम आमतौर पर सामान्य रहेगा, लेकिन कई जगह आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। मंगलवार को मौसम विभाग ने किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है, हालांकि 3 पहाड़ी जिलों में मौसम बदल सकता है। सोमवार को देहरादून समेत कुछ जनपदों में बादल छाए रहे, जिसके चलते तापमान में भी कमी देखी गई। तापमान में आ रहे उतार-चढ़ाव की वजह से मौसमी बीमारियों का कहर भी बढ़ गया है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी है। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।