उत्तराखंड में 18 फरवरी से बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी

18 फरवरी से मौसम के करवट बदलने के संकेत मिल रहे हैं। पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 16 February : Uttarakhand Weather Update 16 February
Image: Uttarakhand Weather Update 16 February

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक अच्छी धूप खिल रही है, जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

Uttarakhand Weather Report 16 February

मैदानी इलाकों में कोहरे का असर कम होने लगा है, हालांकि प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। 18 फरवरी को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम बदलेगा और पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है। हालांकि अभी दिन के साथ अब रात का तापमान भी सामान्य है। गुरुवार को दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री के साथ सामान्य रहा।

ऐसे ही पंतनगर का अधिकतम तापमान भी एक डिग्री के इजाफे के साथ 25.7, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 17.2 और नई टिहरी का अधिकतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 17.4 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16-17 फरवरी को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 18-19 फरवरी को भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 18 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। कुछ जिलों में सुबह के वक्त हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन आमतौर पर राज्य भर में मौसम के पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है।