उत्तराखंड में मौसम बदलाव की ओर, 18-19 फरवरी को बारिश-बर्फबारी का अनुमान

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर बारिश-बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा। इस दौरान पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बर्फबारी हो सकती है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 17 February : Uttarakhand Weather Update 17 February
Image: Uttarakhand Weather Update 17 February

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम साफ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक अच्छी धूप खिल रही है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। हालांकि अब प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है।

Uttarakhand Weather Report 17 February

मौसम में बदलाव के बाद 18 व 19 फरवरी को जबरदस्त ठंड देखी जा सकती है। जिससे जनजीवन प्रभावित होगा। मौसम विभाग ने 18 फरवरी को बागेश्वर, पिथौरागढ़ की 3000 मीटर व 19 फरवरी को 2500 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात होने की संभावना जताई है। ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंचने जा रहा है। 18 फरवरी को यह गति पकड़ेगा, जबकि 19 फरवरी को चक्रवाती परिसंचरण के शीर्ष पर रहने की संभावना है। इसकी वजह से उत्तराखंड में वर्षा व हिमपात देखने को मिलेगा। मौसम में बदलाव से उत्तरी पहाड़ियों पर हिमपात के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। उत्तराखंड में फरवरी के पहले हफ्ते में आखिरी बार बर्फबारी हुई थी। अब प्रदेश के मध्य व ऊंचाई वाले इलाकों में वर्षा व हिमपात देखने को मिल सकता है। 19 फरवरी को उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।