Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रामनगर: रामनगर में एक बार फिर बाघ के हमले की घटना सामने आई है। यहां ढेला रेंज में बाघ ने एक और महिला का शिकार किया है।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रेंज अधिकारी के साथ धक्कामुक्की और मारपीट भी की। क्षेत्र में बीते 4 महीने में बाघ के हमले की यह चौथी घटना है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की महिलाएं जंगल में लकड़ियां बीनने गई थीं, तभी बाघ एक महिला को जबड़े से पकड़ कर जंगल की ओर घसीट कर ले गया। बाद में महिला की अधखाई लाश जंगल में दो किमी अंदर मिली। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कॉर्बेट पार्क के रेंज अधिकारियों के साथ जमकर धक्कामुक्की कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि ढेला गांव में रहने वाली 50 साल की कला देवी शनिवार दोपहर में गांव की तीन अन्य महिलाओं संग लकड़ी और घास लेने जंगल गई थी। तभी बाघ ने महिला पर हमला कर दिया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग और कॉर्बेट पार्क प्रशासन को भी दी. इसके बाद वन विभाग, कॉर्बेट पार्क प्रशासन और ग्रामीणों ने महिला की खोज के लिए जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। दो घंटे बाद महिला की लाश जंगल के भीतर से बरामद हुई। इस दौरान ग्रामीणों की वन अधिकारियों संग नोंकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने वन विभाग को महिला का शव नहीं उठाने दिया, वह बाघ को गोली मारने की मांग पर अड़े रहे। फिलहाल वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, लोग डरे हुए हैं।