श्रीनगर में इंसानियत शर्मसार, दिव्यांग किशोरी ने दुष्कर्म के बाद बच्चे को दिया जन्म, केस दर्ज

फिलहाल पीड़ित दिव्यांग अपने नवजात बेटे के साथ रह रही है। पीड़ित के पिता ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। जानिए पूरा मामला
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
disabled teenager misdeed: disabled teenager gives birth to child after rape  case registered
Image: disabled teenager gives birth to child after rape case registered

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के श्रीनगर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। जिससे वो गर्भवती हो गई।

Rape Of Minor Disabled Teenager In Srinagar

15 साल की किशोरी ने एक बेटे को जन्म दिया है। पहले तो बच्ची का परिवार समाज के डर से शिकायत दर्ज नहीं करा पाया, लेकिन अब पीड़ित के पिता ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पैठाणी के एक गांव का है। दस महीने पहले यहां एक दिव्यांग किशोरी के प्रेग्नेंट होने का मामला सामने आया था, उस वक्त शर्म और डर की वजह से परिवार वालों ने पुलिस में केस दर्ज नहीं कराया था।

पीड़ित दिव्यांग होने के चलते घटना को लेकर कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। पीड़ित के पिता ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी दोनों आंखों से दिव्यांग है। बीते अप्रैल 2023 में बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया। दिव्यांग के गर्भवती होने की घटना से परिवार सहम गया था। बच्ची भी जानकारी नहीं दे पा रही है। पीड़ित के पिता ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पीड़ित दिव्यांग अपने नवजात बेटे के साथ रह रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एक जांच टीम बनाई गई है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।