21 फरवरी 2024 को देहरादून में हुई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 14 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.. पढ़िए
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: 14 Big Decision in CM Dhami Cabinet on 21 feb 2024
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आज 14 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए...
CM Dhami Cabinet Decision on 21 feb 2024
1. किसी भी विश्वविद्यालय में VC न होने की स्थिति में किसी दूसरे विश्व विद्यालय के वीसी को भी अब 6 माह के लिए चार्ज दिया जा सकेगा।
2. प्रदेश में अब जहां नदी के पानी का इस्तेमाल पेयजल के लिए होगा वहां कोई बोरिंग नही होगी
3. बाल श्रम, बंधवा मजदूरी, मानव तस्करी भी अब गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध होंगे
4. 13 जिलों में 13 शिक्षा लैब चलेगी, फिजिक्स, केमेस्ट्री लैब ऑन व्हील्स का प्रयोग
5. कला के शिक्षक के लिए अब बीएड जरूरी होगा।
6. म्यूजिक टीचर की डिग्री अब 6 वर्ष के लिए होगी, पहले 5 वर्ष की होती थी संगीत प्रभाकर
7. यात्रा अवकाश का प्रस्ताव भी मंजूर हुआ, 4 दिन मिलेगा, वित्त और न्याय विभाग को भेजा गया प्रस्ताव
8. ग्राम विकास अधिकारी की ट्रेनिंग अब 2 माह की होगी और पैसे भी मिलेंगे, पहले 6 माह की थी। आगे पढ़िए..
9. एलटी संवर्ग के शिक्षक का एक बार पूरी सेवा काल में अंतर मंडलीय तबादला हो सकेगा।
10. बदरीनाथ, केदारनाथ में अस्पताल की बिल्डिंग बनकर तैयार, उपकरण खरीद के लिए 7 दिन में टेंडर पूरा होगा
11. ऊर्जा विभाग का लेखा विवरण विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा
12. आवास विभाग में रेरा के दो संसोधन हुए-1, आवास विभाग में EWS बिल्डिंग बनाने के लिए सेन्ट्रल फंड मे 5 हजार वर्ग मीटर से कम वाले और अब उससे बड़े वालों को भी अब पैसा जमा कराने का ऑप्शन होगा,
EWS बनाने की जरूरत नहीं - Ews के प्रोजेक्ट बनाने के लिए अब ऊंचाई की कोई रोक नहीं होगी, पहले 12 मीटर से ज्यादा नहीं बन सकता था
13. डिप्लोमा इंजिनियर के प्रमोशन को मंजूरी
14. वित्त विभाग में इंडस्ट्री की रजिस्ट्री में अब पहले पूरी स्टाम्प ड्यूटी ली जाएगी, बाद में प्रति पूर्ति दी जाएगी।