6 साल के मासूम का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार, दरोगा को लगी गोली

मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। घटना में एक दरोगा घायल हुआ है, जबकि आरोपी के पैर में गोली लगी है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Chamgadar tapu basti murder case: Chamgadar tapu basti murder case accused arrested after encounter
Image: Chamgadar tapu basti murder case accused arrested after encounter

हरिद्वार: हरिद्वार की चमगादड़ टापू बस्ती में मासूम बच्चे की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया।

Chamgadar tapu basti murder case

मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग की। घटना में एक दरोगा घायल हुआ है, जबकि आरोपी के पैर में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला भी बताते हैं। 8 दिसंबर को चमगादड़ बस्ती में एक 6 साल के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या कर दी गई थी। बस्ती में रहने वाले राजेश का 6 साल का बेटा अजीत मोमबत्ती लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में बच्चे की लाश घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक बड़े पॉलीथिन बैग में मिली थी। पुलिस और सीआईयू की टीमें आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थीं। बुधवार रात चमगादड़ टापू के पास आरोपी के घूमने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी ने पुलिस को देखते ही तमंचे से फायर झोंक दिया। इस दौरान पुलिस दरोगा पवन डिमरी के हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें आरोपी प्रदीप उर्फ दीपक के पैर में गोली लगी। पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी। हत्याकांड में जो भी लोग शामिल होंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।