कार में सवार लोग एक बीमार युवक के इलाज के लिए देहरादून निकले थे, लेकिन किसे पता था कि रास्ते में अनहोनी हो जाएगी।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: road accident in Tehri painful death of 6 people including pregnant women
टिहरी गढ़वाल: टिहरी में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां उत्तरकाशी से देहरादून जा रही कार दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई।
Road accident in tehri
बेकाबू कार यमुना नदी के किनारे गिर गई। इस भीषण हादसे में एक गर्भवती समेत एक ही परिवार के तीन लोगों सहित छह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है। मंगलवार देर रात को कार सवार लोग उत्तरकाशी के मोरी से देहरादून जा रहे थे। ये लोग एक बीमार युवक के इलाज के लिए देहरादून निकले थे, लेकिन किसे पता था कि रास्ते में अनहोनी हो जाएगी। कार अगलाड़ पुल के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे का पता बुधवार शाम को चला।
दरअसल मंगलवार रात से परिजन कार सवार लोगों से संपर्क की कोशिश कर रहे थे, लेकिन संपर्क न होने पर पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद मोबाइल की लोकेशन पर बुधवार शाम करीब चार बजे घटना का पता चल पाया। कार दुर्घटना में प्रताप (30) व राजपाल (28) पुत्र श्याम सुख, जसीला (25) पत्नी राजपाल, वीरेंद्र (28) पुत्र प्रेमलाल, वाहन चालक विनोद (35) पुत्र शेरिया सभी निवासी ग्राम मौताड़ मोरी उत्तरकाशी और मुन्ना (38) पुत्र रूप दास निवासी ग्राम देवती मोरी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार लोग बीमार युवक राजपाल को इलाज के लिए देहरादून लेकर जा रहे थे। इस दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 300 मीटर नीचे यमुना नदी में गिर गई, जिससे कार में सवार बीमार युवक सहित छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी सहित एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं।