पहाड़ों में बंद सड़कों से बर्फ हटाने का काम जारी, आज मौसम के शुष्क रहने का अनुमान

पर्वतीय क्षेत्रों में पाला दुश्वारियां बढ़ा सकता है। बर्फीली हवाएं चलने से ठंड बढ़ सकती है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 23 February : Uttarakhand Weather Update 23 February
Image: Uttarakhand Weather Update 23 February

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाले के चलते परेशानी बढ़ सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Report 23 February

चार धाम समेत तमाम चोटियां बर्फ से लकदक हैं। कई स्थानों पर भारी हिमपात के कारण बंद पड़े मार्गों को खोलने का प्रयास जारी है। बीते दिनों उत्तराखंड में खूब बारिश और बर्फबारी हुई, लेकिन अब मौसम शुष्क हो चला है। दिन में चटख धूप खिलने लगी है, लेकिन सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है। गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडराने के बीच चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। दून समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सुबह से चटख धूप खिली रही। दिन में हल्की गर्माहट महसूस की गई। जबकि, सुबह-शाम हवा चलने से ठिठुरन रही।

पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल मंडराते रहे और चोटियों पर हल्के हिमपात के कई दौर हुए। शुक्रवार को मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिली रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला दुश्वारियां बढ़ा सकता है। बर्फीली हवाएं चलने से ठंड बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 25 व 26 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है। उधर गुरुवार को नैनीताल में हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। यहां धूप के साथ बर्फ की फाहें गिरने लगीं। देखते ही देखते आसमान में बादल छा गए, हालांकि बर्फबारी ज्यादा देर तक नहीं हुई और कुछ ही मिनटों बाद रुक गई।