Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर जगह-जगह स्वाभिमान रैली का आयोजन किया जा रहा है।
गढ़वाल-कुमाऊं में कई जगह स्वाभिमान रैलियां निकाली गईं, जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इसी कड़ी में 10 मार्च को श्रीनगर में मूल निवास स्वाभिमान महारैली निकाली जाएगी। मूल निवास एवं भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के तत्वाधान में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस रैली में हजारों लोग सड़कों पर उतरेंगे। समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि मूल निवास स्वाभिमान आंदोलन में विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर आ रहे हैं, इससे स्पष्ट है कि जनता के लिए भू कानून और मूल निवास कितना अहम मुद्दा है।
संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर में होने वाली महारैली भी पिछली रैलियों की तरह ऐतिहासिक होगी। मूल निवास स्वाभिमान आंदोलन अब उत्तराखंड आंदोलन की तर्ज पर आगे बढ़ता जा रहा है और इस आंदोलन को अपार जन समर्थन मिल रहा है। 10 मार्च को भी स्थानीय जनता बड़ी संख्या में अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरेगी। वर्षों से चला आ रहा जल, जंगल और जमीन का यह संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर है, इसलिए जनता को भी अपने हक के लिए घरों से निकलना होगा, तभी मूल निवास और मजबूत भू कानून राज्य में लागू हो पाएगा।