Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: विभागीय काम से सीएम आवास पहुंचे आईएएस अधिकारी हरीश चंद्र सेमवाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
आईएएस अधिकारी हरीश चंद्र उत्तराखंड सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो विभागीय कार्यों को लेकर आवास पहुंचे थे। वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सेमवाल की अचानक तबीयत बिगड़ने से मुख्यमंत्री आवास में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उन्हें मस्तिष्क संबंधी दिक्कत होने की खबर है। आईएएस अधिकारी की तबीयत बिगड़ती देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फौरन हरीश चंद्र सेमवाल को अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहा, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
आईएएस अधिकारी हरीश चंद्र सेमवाल मुख्यमंत्री से विभिन्न फाइलों के अनुमोदन के लिए मुलाकात करने पहुंचे थे, तभी उनकी तबीयत खराब हो गई। हरीश चंद्र सेमवाल के पास उत्तराखंड में विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी है। वह महिला एवं बाल कल्याण विभाग के सचिव हैं। साथ ही आबकारी आयुक्त की भी वह जिम्मेदारी देख रहे हैं। फिलहाल उनकी सेहत सामान्य बताई जा रही है। पुष्कर सिंह धामी भी लगातार आईएएस अधिकारी हरीश चंद्र सेमवाल की कुशल क्षेम को लेकर जानकारी ले रहे हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।