उत्तराखंड: इन पांच जिलों में आज भी खराब रहेगा मौसम

आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने और गर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 27 February : Uttarakhand Weather Update 27 February
Image: Uttarakhand Weather Update 27 February

देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश के बाद ठंड दोबारा लौट आई है। पिछले कुछ दिनों में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ रहा, लेकिन अब मौसम फिर बदल गया है।

Uttarakhand Weather Forecast 27 February

पर्वतीय जिलों में आज मंगलवार को भी हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने और गर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। इन जिलों के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां 27 फरवरी को आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय जनपदों में आकाशीय बिजली के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। दूसरी तरफ मैदानी जनपदों में मौसम साफ रहने की संभावना है हालांकि कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन इन सब के बीच मैदानी जिलों में बारिश की संभावना कम है। चमोली में दो दिन से हो रही बारिश व बर्फबारी से हिमालयी क्षेत्र के गांव बर्फ से ढक गए हैं। घेस, हिमनी, बलाण, वाण गांव में एक से डेढ़ फीट बर्फ होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं।