Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चम्पावत: चंपावत में वन बीट अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। अधिकारी को तमंचे से गोली लगी है।
मामला हत्या का है या फिर खुदकुशी का, ये पता नहीं चल पाया है। पुलिस की जांच जारी है। घटना टनकपुर की है। जहां वन बीट अधिकारी सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। मौत तमंचे से गोली लगने की वजह से हुई है। गोली कैसे चली इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी वन प्रभाग के सोनापानी रेंज के कलोनिया चौकी में तैनात वन बीट अधिकारी हरीश चंद्र जोशी 35 साल के थे। 27 फरवरी की सुबह उनका शव कलोनिया स्थित सरकारी आवास में मिला।
हरीश चंद्र जोशी की अप्रैल में शादी होनी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन उससे पहले अनहोनी हो गई। इस घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। हरीश चंद्र जोशी नैनीताल जिले के चोरगलिया क्षेत्र के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मौत की वजह गोली लगना है, लेकिन गोली उन्होंने खुद चलाई है या किसी और ने इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।