अगले 4 दिनों के लिए उत्तर भारत और उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर मौसम का रुख बदलने का अंदेशा है। कल दोपहर से हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होगी और निचले इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Orange alert of snowfall rain and hailstorm in Uttarakhand
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में ठंड अभी कुछ दिन और ठहरेगी। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों का अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand Weather Update, Heavy Rain Alert for 1-3 March 2024
उत्तराखंड में अगले दो से तीन दिन पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है, कल 28 फ़रवरी को भी कुछ पहाड़ी जिलों में बारिश रही। रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में पहाड़ों पर हलकी बूंदाबांदी होती रही। अब 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक उत्तराखंड समेत उत्तरी भारत में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 2 मार्च को उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश/बर्फबारी और ओलावृष्टि संभव है। अगले चार दिनों के लिए जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर मौसम का रुख बदलने का अंदेशा है। मौसम विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि कल दोपहर से हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होगी और निचले इलाकों में भारी बारिश होगी।
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर जिलों में भारी बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गयी है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हस्सों में हुए हिमपात से राज्य में ठंड बढ़ गयी है। बर्फबारी के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धराली के पास बंद हो गया था। इसके साथ ही हर्षिल घाटी के तीन ग्रामीण मार्गों पर भी बर्फबारी से यातायात बंद रहा। इस बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की खबर है। राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। उत्तराखंड में 1-2 मार्च 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है। जम्मू कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बर्फबारी की संभावना है। चारों धामों में पहाड़ियां बर्फ की चादर में ढकी हुई हैं। रुद्रप्रयाग में चोपता, मद्महेश्वर घटी, कालीमठ घाटी और केदारघाटी की पहाड़ियों पर बर्फ गिरी है। दयारा बुग्याल, डोडीताल, हरकीदून, केदारकांठा में भी एक से दो फिट बर्फ गिरी है।