बारिश-बर्फबारी की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है, लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 1 Merch
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पांच जनपदों में बारिश की संभावना जताई है।
Uttarakhand Weather Forecast 1 March
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान है। बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है, लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। शुक्रवार को जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद शामिल हैं। इन सभी जनपदों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर एहतियात बरतने के सुझाव दिए हैं। मैदानी जिलों में भी मौसम बदला हुआ नजर आएगा। पहाड़ों पर बारिश का असर मैदानी जिलों में भी देखा जा सकता है, यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए दिखाई दिए। आज 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में भारी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। निचले क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। कई जगहों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की उम्मीद है। पर्वतीय जनपदों में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। राजधानी देहरादून में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने एक मार्च, दो मार्च और तीन मार्च को प्रदेश में अच्छी बारिश और बर्फबारी होने के आसार जताए हैं। अगर आप भी पहाड़ की यात्रा पर निकल रहे हैं तो सावधान रहें।