उत्तराखंड: देश के सबसे शक्तिशाली नेताओं में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल, इंडियन एक्सप्रेस की सूची में 61वां स्थान

कठोर धर्मांतरण कानून हो या समान नागरिक आचार संहिता को लागू कराना, सीएम धामी की पहल की पूरे देश में तारीफ हुई है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Pushkar Singh Dhami : Pushkar Singh Dhami is at 61st position among the influential people of India
Image: Pushkar Singh Dhami is at 61st position among the influential people of India

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, राज्य ने विकास के नये आयाम छुए हैं।

CM Pushkar Singh Dhami

इस अवधि में बीजेपी के खाते में कई उपलब्धियां दर्ज हुईं, साथ ही कई निर्णय दूसरे राज्यों के लिए भी नजीर बने। अब सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी की गई 100 सबसे ताकतवर भारतीयों की सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देश के सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में 61वां स्थान मिला है। पिछले वर्ष पुष्कर सिंह धामी 93वे नंबर पर थे। बीते एक साल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं, जिसने पूरे देश में मिसाल कायम की। उत्तराखंड में यूसीसी विधेयक पास हुआ।

पूरे राज्य में लैंड जिहाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है और नकल विरोधी कानून भी बनाया गया है। शांत स्वभाव के दिखने वाले पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बेहद करीबी माने जाते हैं। पुष्कर सिंह धामी में बेहतर निर्णय क्षमता है। उन्होंने जनता के लिए सरल और निर्णय लेने में अपने कठोर रवैये से भारतीय राजनीति में एक अलग पहचान स्थापित की है। कठोर धर्मांतरण कानून हो या समान नागरिक आचार संहिता को लागू कराना, उनकी बेहतर पहल की पूरे देश में तारीफ हुई है। मुख्यमंत्री धामी वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल कराने के विजन पर कार्य कर रहे हैं।