हरिद्वार की यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर चेक कर लें। यहां एक मार्च से आठ मार्च तक ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Mahashivratri Haridwar Traffic Plan
हरिद्वार: हरिद्वार की ओर जा रहे यात्री ध्यान दें। महाशिवरात्रि पर्व और शारदीय कांवड़ यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
Mahashivratri Haridwar Traffic Plan
कांवड़ मेला व महाशिवरात्रि के लिए एक मार्च से आठ मार्च तक ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। डिटेल के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। चंडी चौक से वाल्मिकी चौक और शिवमूर्ति चौक तक जीरो जोन रहेगा। शिवमूर्ति चौक से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहेगा। साथ ही भीमगौड़ा बैरियर से हरकी पैड़ी तक जीरो जोन रहेगा। एसपी क्राइम व यातायात पंकज गैरोला ने बताया कि ट्रैफिक प्लान के तहत नजीबाबाद हाईवे पर बिजनौर की ओर आने व जाने वाले समस्त भारी वाहन हरिद्वार से मंडावली तक पूर्णतः वर्जित रहेंगे। दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर से कोर कॉलेज, शंकराचार्य चौक होते हुए अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप व चमकादड़ टापू पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। कांवड़ यात्रियों के समस्त वाहनों को गौरीशंकर-नीलधारा पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
पंजाब व हरियाणा से स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भगवानपुर, सालियर, बिझौली चौक होते हुए नगला इमरती, कोर कॉलेज, बहादराबाद बाइपास होकर हरिद्वार पहुंचेंगे। इन्हें भी अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप व चमकादड़ टापू पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। देहरादून/ऋषिकेश से स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन मोतीचूर पार्किंग, सिडकुल व शिवालिकनगर की ओर से आने वाले वाहन रानीपुर मोड़ से होते हुए प्रेमनगर आश्रम चौक से सर्विस लेन से ऋषिकुल मैदान पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। दिल्ली की तरफ से आने वाली समस्त पर्यटक बसों व ट्रैक्टर ट्रालियों को ऋषिकुल मैदान, सेफ पार्किंग, हरिराम इंटर कालेज में पार्क किया जाएगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर देहरादून, ऋषिकेश की तरफ से आने वाले ऑटो, विक्रम को जयराम मोड़ से यूटर्न कर वापस भेजा जाएगा। देहरादून से ऊधमसिंहनगर जाने वाले भारी वाहन सिंहद्वार से पथरी, लक्सर, बालावाली पुल, मंडावली होते हुए ऊधमसिंहनगर जा सकेंगे। जगजीतपुर से आने वाले आटो, विक्रम व ई-रिक्शा सिंहद्वार से वापस जाएंगे। कनखल से आने वाले आटो, विक्रम व ई-रिक्शा तुलसी चौक से वापस जाएंगे। नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाली बसों का अड्डा गौरी शंकर पार्किंग में रहेगा।