उत्तराखंड: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज और 4 के लिए येलो अलर्ट जारी

प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात से बारिश का सिलसिला जारी है, आज भी मौसम के बदले मिजाज से राहत नहीं मिलेगी।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 2 March : Uttarakhand Weather Update 2 March
Image: Uttarakhand Weather Update 2 March

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड की यात्रा पर निकल रहे लोग ध्यान दें। यहां मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है।

Uttarakhand Weather Forecast 2 March

उत्तराखंड के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात से बारिश हो रही है। आज भी पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के 5 पहाड़ी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है। लगातार हो रही बारिश-बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गई है। मार्च में जनवरी जैसी ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने आज भी पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य में ओलावृष्टि और तेज हवाएं भी लोगों को परेशान कर सकती हैं। 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में रहने वालों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 3200 मीटर या इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है। टिहरी, देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में भी मौसम के बदले मिजाज से राहत नहीं मिलेगी। यहां हल्की बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश भर में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है।