Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने कड़ी मेहनत से शानदार मुकाम हासिल किया है।
अपनी गायकी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले जुबिन नौटियाल को कई बार दूसरी सेलिब्रेटीज की तरह ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर उनके लिए अपशब्द लिखे गए, ऐसा करने वालों को अब कड़ा सबक मिलने वाला है। मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के खिलाफ इंस्टाग्राम पर अपशब्द लिखने वाले करीब नौ यूजरों के खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच मसूरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी को सौंपी गई है।
गायक जुबिन नौटियाल के मैनेजर रचित गर्ग ने थाना राजपुर में तहरीर दी है कि करीब नौ इंस्टाग्राम यूजरों ने एक फिल्म निर्माता के साथ जोड़कर जुबिन नौटियाल के बारे में अपशब्द लिखे हैं। इससे गायक नौटियाल की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है। राजपुर के थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद कुछ यूजर्स ने अपनी आईडी डिलीट कर दी। सोशल मीडिया पर जुबिन नौटियाल को गालियां देने वाले इन लोगों के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल मामला पुलिस के पास है, जांच जारी है।