Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार के लक्सर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की ने युवक को हनीट्रैप के मामले में फंसा कर उससे लाखों रुपए ऐंठ लिए।
लड़की की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही थी, ऐसे में युवक ने अपने ही अपरहण की साजिश रच डाली ताकि अपने घरवालों से फिरौती वसूल सके। मामला पथरी थाना क्षेत्र का है। जहां युवक ने अपने अपहरण की झूठी कहानी सुनाकर परिजनों से 10 लाख रुपये मांगे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने अपने 20 साल के भतीजे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस युवक की खोजबीन में जुटी थी, तभी युवक के भाई के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें युवक के अपहरण की बात लिखी थी और छोड़ने के एवज में 10 लाख रुपये मांगे गए थे। इससे परिजन घबरा गए।
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि युवक गाजियाबाद में है। पुलिस उसे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से बरामद कर पथरी ले आई। यहां युवक ने बताया कि वो हनीट्रैप का शिकार हो गया था। उसने बताया कि दो महीने से वो फोन पर एक लड़की से बात कर रहा था। लड़की ने उससे एक लाख रुपये ठग लिए, और अब वो ज्यादा पैसे मांग रही थी। युवक लड़की से मिलने गाजियाबाद गया हुआ था। युवक को पता था कि जमीन बिकने पर मिली रकम घर पर मौजूद है। इसलिए उसने अपने ही अपहरण का प्लान बनाया, ताकि लड़की की डिमांड पूरी कर सके। फिलहाल युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि लड़की की तलाश की जा रही है।