Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की धूम मची है। इस बार कांवड़ यात्रा पर लोकसभा चुनाव का रंग चढ़ा दिख रहा है।
शिव भक्त तरह-तरह की कांवड़ लेकर हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इनमें कुछ कांवड़ ऐसी भी हैं, जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पोस्टर सजे हैं। कई कांवड़िए ऐसे भी हैं, जो पीएम नरेंद्र मोदी की लोकसभा चुनाव में बंपर जीत की कामना लेकर हरिद्वार आए हैं। यूपी के अमरोहा से आए दो कांवड़िए भी मोदी और योगी की तस्वीरों वाली कांवड़ लेकर हरिद्वार पहुंचे हैं। दोनों युवक हर की पैड़ी से 51 लीटर गंगा जल भरकर अमरोहा रवाना हुए। विपुल और रवि नाम के कांवड़िए अपने कंधे पर ये भारी भरकम कांवड़ लेकर पैदल जा रहे हैं।
उनका कहना है कि 2024 में एक बार फिर केंद्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बने, इसी कामना के साथ वो कांवड़ लेने पहुंचे हैं। दोनों ने कहा कि जो लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा है 400 प्लस सीटों का, हमने उसी के पूर्ण होने की प्रार्थना भगवान भोलेनाथ से की है। हमने इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचंड जीत की मां गंगा से और भोलेनाथ से कामना की है। इस बार की कांवड़ यात्रा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित की है। विपुल और रवि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगी कांवड़ से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, दोनों युवकों ने बताया कि वह हर साल कांवड़ यात्रा के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं।