अंबानी की शादी में उत्तराखंड की छाप..."पिछौड़ा-गुलोबंद" में दिखीं साक्षी धोनी

अनंत-राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग समारोह साक्षी पिछौड़ा पहने नजर आईं। उन्होंने गले में गुलबंद भी पहना था।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Sakshi dhoni: Sakshi Dhoni seen in Pichhoda-Guloband in Anant Ambani pre wedding
Image: Sakshi Dhoni seen in Pichhoda-Guloband in Anant Ambani pre wedding

देहरादून: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल 2 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Sakshi Dhoni seen in Pichhoda-Guloband

उससे पहले गुजरात के जामनगर में तीन दिवसीय प्री-वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों का प्री वेडिंग कार्यक्रम बीते तीन दिनों से लगातार सुर्खियों में है, इस समारोह में फिल्मी कलाकारों, खिलाड़ियों के साथ-साथ कई विदेशी हस्तियों ने भी शिरकत की। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर अनंत-राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग समारोह के खास पलों की झलकियां शेयर की हैं। जिसमें साक्षी उत्तराखंड का पारंपरिक परिधान पिछौड़ा ओढ़े नजर आ रही हैं। साक्षी ने गले में गुलबंद भी पहना है। साक्षी पिछौड़े में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी भी खास परिधान में नजर आए।

साक्षी ने पिछौड़ा ओढ़कर उत्तराखंड की खास पहचान को देश और दुनिया में पहुंचा दिया है। इस तरह से साक्षी ने ग्रैंड समारोह में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। बता दें कि साक्षी रावत उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। उनका विवाह साल 2010 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ हुआ। महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव भी उत्तराखंड में ही है। वह अल्मोड़ा के ल्वाली गांव के रहने वाले हैं। साक्षी पहले भी कई बार अपने पारंपरिक परिधान में नजर आईं हैं। यहां आपको पिछौड़ा परिधान के बारे में भी बताते हैं। उत्तराखंड में खास मौकों पर महिलाएं पिछौड़ा पहनती या ओढ़ती हैं। शादी समारोह हो या अन्य मांगलिक कार्यक्रम परिणय, यज्ञोपवीत, नामकरण, पूजा पाठ, संस्कार और तीज त्योहार आदि में महिलाएं इस परिधान को पहनती हैं। इसे शादीशुदा महिलाओं के सुहाग का प्रतीक या सुहागन की पहचान माना जाता है।