Uttarakhand Weather Update: तीन जिलों में आज भी बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 5 March : Uttarakhand Weather Update 5 March
Image: Uttarakhand Weather Update 5 March

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जिससे ठंड बढ़ गई है।

Uttarakhand Weather Forecast 5 March

आज भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अंदेशा जताया है। जिससे ठंड में इजाफा हो सकता है। आज प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि तीन जिलों में राहत नहीं मिलेगी। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। जबकि ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी के कारण तापमान में कमी आ सकती है।

मंगलवार को मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा, हलके बदल छाये रहेंगे। मैदानों के कुछ जिलों में अच्छी धूप भी देखने को मिलेगी। राजधानी देहरादून में भी मंगलवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई, दिन के बाद बादल छा गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज प्रदेश के तीन पर्वतीय जनपदों में रुक-रुक कर बारिश होगी और राज्य में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। प्रदेश में कहीं भी मौसम विभाग द्वारा बारिश या बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है। देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।