Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा ध्यान दें। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 14 पदों के लिए भर्ती निकाली है।
इसके लिए युवाओं को आवेदन ऑनलाइन करना होगा। भर्ती से जुड़ी डिटेल के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। यूकेपीएससी द्वारा यह भर्ती विधि-विज्ञान प्रयोगशाला में 14 अलग-अलग पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इच्छुक युवा जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करके अपने फार्म भर सकते हैं। लोक सेवा आयोग के मुताबिक अभ्यर्थी 26 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आयोग के सचिव अवधेश कुमार ने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला के ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहित 14 अलग-अलग पदों पर सीधी भर्ती निकली है।
अभ्यर्थियों को विज्ञप्ति के माध्यम से यह बता दिया गया है कि 26 मार्च तक आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन भरने के दौरान उन प्रक्रियाओं को पूरा करना जरूरी है जो फॉर्म में मांगी गई हैं। अभ्यर्थी को शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और उससे जुड़े अन्य सभी कागजात ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। इसके साथ ही आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय चयन-2021 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान और असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल के साक्षात्कार के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें।